Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज पूजा बोहरा बुधवार रात को जींद के आकाश के साथ शादी के परिणय सूत्र में बंध गईंम,रिश्ते में बदली Facebook पर हुई दोस्ती

 भिवानी जिले की अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज पूजा बोहरा बुधवार रात को जींद के आकाश के साथ शादी के परिणय सूत्र में बंध गईं। दोनों ने अग्नि को साक्षी मानते हुए सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने के सात वचन लिए। उनकी शादी में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच, सेलिब्रेटी के साथ प्रदेश के कई नेताओं ने शिरकत की।

पूजा के परिजनों ने बारातियों का जोरदार स्वागत किया है। मिलनी के बाद शादी की आगे की परम्पराएं निभाई जा रही है। शादी में खेल जगत से भी कई सितारे यहां पहुंचे हैं। आकाश के परिवार के साथ महिलाएं भी खूब नाच रही हैं।

पूजा आज जींद के आकाश के साथ परिणय सूत्र में बंधने जा रही है। उनकी शादी बिना दहेज की होगी, जिसमें सिर्फ एक रुपया शगुन दिया जाएगा। परिवार शादी की खुशियों में झूम रहा है। पूजा भी अपनी शादी को खास बनाने में लगी है। पिया के नाम की मेंहदी तो उसके हाथों में सजी ही साथ में वह अपने होने वाले जीवन साथी का स्वागत भी खास अंदाज में करने की तैयारी मे है। घर में नाच गाना चल रहा है।

बताया जा रहा है कि पूजा बोहरा राजस्थानी लहंगे में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। बुधवार सुबह शादी समारोह में हिसार से पूजा के मामा नरेंद्र लांबा, रविंद्र अपने परिवार के साथ भात लेकर आए। जींद जिले के गांव बड़छप्पर से शाम को सात बजे आकाश बरातियों के साथ भिवानी स्थित विदाई वाटिका में पहुंचे।

बॉक्सर पूजा के पिता राजबीर सिंह हरियाणा पुलिस में एसआई पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनका पिछले साल निधन हो गया था। शादी के अवसर पर पूजा को पिता की काफी कमी खली और वह भावुक भी हो गई। पूजा की मां दमयंती गृहिणी हैं। 

पूजा ने बताया कि 19 अगस्त 2019 को फेसबुक पर उनके पास पहली बार आकाश का मैसेज आया था। इसके बाद उनकी बातचीत शुरू हुई। वर्ष 2020 तक आते-आते बातचीत प्यार में बदल गई। पूजा ने यह बात अपने परिवार वालों को बताई। दोनों परिवारों ने उनके रिश्ते को कबूल कर लिया। वहीं महिला मुक्केबाज पूजा बोहरा हरियाणा सरकार के भीम अवॉर्ड से भी सम्मानित है। उन्होंने अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीते हैं। 

Exit mobile version