एविएशन के क्षेत्र में हरियाणा बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। हिसार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम पूरा हो गया है। 12 दिसंबर को इस रनवे पर बड़े जहाज का ट्रायल होगा। खुद डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला 18 सीटों वाले डोर्नियर जहाज पर सवार होकर रनवे का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान उनके साथ संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

डिप्टी सीएम ने कहा कि हिसार में महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने से हिसार में उन्नति के नए द्वार खुलेंगे। अब हिसार एयरपोर्ट से अन्य राज्यों से हवाई सेवाएं शुरू करने की दिशा में तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट से संबंधित सभी कार्य समय पर पूरे हो, इसके लिए वे समय-समय पर समीक्षा कर रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि एयरपोर्ट के निर्माण के साथ हिसार में 3000 हेक्टेयर में केंद्र और हरियाणा सरकार मिलकर इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर बनाने की योजना कर रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि यह मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर दोनों सरकारों के जॉइंट वेंचर में स्थापित 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!