Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के छोटू राम पॉलिटेक्निक, रोहतक में इंटर पॉलिटेक्निक कबड्डी टूर्नामेंट 2025 का भव्य आयोजन किया गया, हरियाणा राज्य के विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थानों की 20 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आज दिनांक 07 नवम्बर 2025 को छोटू राम पॉलिटेक्निक, रोहतक में इंटर पॉलिटेक्निक कबड्डी टूर्नामेंट 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में हरियाणा राज्य के विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थानों की 20 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें प्रमुख रूप से छोटू राम पॉलिटेक्निक, रोहतक, सरकारी पॉलिटेक्निक हिसार, सिरसा, गुहला चीका, महम, सांघी, अम्बाला, इंद्री, आदमपुर, नीलोखेड़ी तथा नानकपुर आदि संस्थानों की टीमें सम्मिलित थीं।

इस अवसर पर जाट संस्था के प्रधान श्री गुलाब सिंह दिमाना जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और संघर्षशीलता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल हमारी संस्कृति और जड़ों से जुड़ाव का प्रतीक हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दहिया कंस्ट्रक्शन्स के प्रबंध निदेशक (एम.डी.) इंजी० वेदपाल दहिया एवं राजबीर बुधवार (डिप्टी चीफ इंजीनियर, रेलवे) द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि इंजी० वेदपाल दहिया ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेल से व्यक्ति में अनुशासन, एकता और आत्मबल की भावना विकसित होती है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सितेन्द्र पावडिया जी ने सभी टीमों का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने संस्थान के विद्यार्थियों को खेलों के साथ-साथ शिक्षा में भी उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कॉलेज के पूर्व छात्र इंजी० संदीप नैन, इंजी० सतवीर सोलंकी, इंजी० कपिल सिंहपुरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि छोटू राम पॉलिटेक्निक जैसे संस्थान खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में राज्य को नई दिशा दे रहे हैं।
इस मौके पर कॉलेज के बेस्ट एथलीट प्रशांत को डबास फाउंडेशन की ओर से ₹20,000 का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में डा सुखबीर किनहा, प्रवीण दहिया, अशोक देशवाल, दलबीर सिंह, लेफ्टिनेंट आलोक कुमार, ब्रिजेन्द्र सिंह, प्रियंका शर्मा, विकास नरवाल, अशोक मान, सोनू नांदल, रवि नांदल, राजीव, वज़ीर सिंह सहित कॉलेज के सभी कर्मचारीगणों एवं एनसीसी कैडेट्स का सराहनीय योगदान रहा।

अंत में डॉ. सुखबीर किनहा, अध्यक्ष (खेल समिति) ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और आयोजन समिति के सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन निरंतर करते रहने की घोषणा की।

Exit mobile version