भारत विरोधी प्रोपेगेंडा फैलाने वालों पर केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय ने 35 यूट्यूब चैनल, दो वेबसाइट, दो ट्विटर अकाउंट, दो इंस्टाग्राम अकाउंट, और एक फेसबुक अकाउंट को ब्लाक करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने बताया कि इन सभी खातों में आम बात यह है कि वे पाकिस्तान से संचालित होते हैं और फेक भारत विरोधी समाचार और अन्य सामग्री फैलाते हैं। इस बात की जानकारी मंत्रालय को 20 जनवरी को खुफिया विभाग के इनपुट से मिली। 

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सेक्रेटरी अपूर्व चंद्रा और जॉइंट सेक्रेटरी विक्रम सहाय ने शुक्रवार को इस मसले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। विक्रम सहाय ने कहा कि 20 जनवरी को मंत्रालय को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर हमने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक्शन लिया है। यह भारत के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने वाले सूचना युद्ध की तरह है। ये सभी फेक न्यूज और भारत विरोधी प्रोपेगैंडा फैला रहे थे। वहीं, अपूर्व चंद्रा ने बताया कि ब्लॉक किए गए यूट्यूब चैनलों के पास 1.2 करोड़ सब्सक्राइबर और 130 करोड़ से ज्यादा व्यूज थे। कुछ यूट्यूब चैनल पाकिस्तानी टीवी न्यूज चैनलों के एंकर चला रहे थे।

खुफिया एजेंसियों की तरफ से लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं, इसके पहले 19 जनवरी (बुधवार) को सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि सरकार देश के खिलाफ साजिश रचने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी। उन्होंने कहा था कि मैंने उनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था। मुझे खुशी है कि दुनियाभर के कई बड़े देशों ने इसका संज्ञान लिया। यूट्यूब भी आगे आया और उन्हें ब्लाक करने के लिए कार्रवाई की।

पहले भी 20 ट्यूब चैनलों को किया जा चुका है बंद

बता दें कि इससे पहले साल 2021 में केंद्र सरकार ने भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाने वाले 20 यूट्यूब चैनल व दो वेबसाइट को ब्लाक कर दिया था। तब केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि हमने भारत विरोधी दुष्प्रचार और फेक न्यूज फैलाने वाली वेबसाइटों के खिलाफ कार्रवाई की है। यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पाकिस्तान से चलाए जा रहे एक दुष्प्रचार नेटवर्क से संबंधित हैं और भारत से संबंधित विभिन्न संवेदनशील विषयों के बारे में फर्जी खबरें फैला रहे थे। केंद्र सरकार ने कार्रवाई के साथ ही इन चैनल्स की एक लिस्ट भी जारी की थी।

ब्लॉक किए गए 20 यूट्यूब चैनल की लिस्ट

1. The Punch

2. LineInternationalWeb News

3. Khalsa TV

4. The Naked Truth

5. News24

6. 48 News

7. Fictional

8. Historical Facts

9. Punjab Viral

10. Naya Pakistan Global

11. Cover Story

12. Go Global eCommerce

13. Junaid Haleem Official

14. Tayyab Hanif

15. Zain Ali Official

16. Mohsin Rajput Official

17. Kaneez Fatima

18. Sadaf Durrani

19. Mian Imran Ahmad

20. Najam Ul Hassan Bajwa

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!