Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सांपला में लाइसेंसी हथियार जमा कराने के निर्देश, एक सप्ताह की समयसीमा

रोहतक जिले के सांपला में नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए एसपी गौरव राजपुरोहित ने सभी लाइसेंसी हथियार जमा कराने के निर्देश जारी किए हैं।

सांपला थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि इन निर्देशों के तहत बंदूक, रिवाल्वर और अन्य सभी लाइसेंसी हथियार पुलिस स्टेशन में जमा कराने होंगे। उन्होंने पुष्टि की कि सांपला क्षेत्र में कुल 30 लाइसेंसी हथियार धारक हैं।

चुनाव तिथि की घोषणा के साथ ही आचार संहिता प्रभावी हो गई है। सभी लाइसेंस धारकों को अपने हथियार एक हफ्ते के भीतर जमा कराने होंगे। ये हथियार मतगणना और चुनाव नतीजे आने तक पुलिस के पास जमा रहेंगे। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने सांपला के सभी लाइसेंसी हथियार धारकों से शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए अपने हथियार थाना सांपला में जमा कराने की अपील की है।

Exit mobile version