Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के MDU में बनेगा इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ साइंस:इनोवेटिव प्रोग्राम कराएंगे, प्रोफेशनल्स तैयार होंगे; स्वास्थ्य जागरुकता की अलख जगाना मकसद

रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) पब्लिक हेल्थ मिशन को बुलंद करते हुए प्रांत एवं राष्ट्र में स्वास्थ्य जागरुकता का अलख जगाने के लिए इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ साइंस की स्थापना करेगा। पब्लिक हेल्थ के इनोवेटिव प्रोग्राम आगामी सत्र से शुरू करेगा। यह घोषणा MDU के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने रेकोनिंग पब्लिक हेल्थ एजुकेशन इन इंडिया: ट्रेंड्स एंड प्रॉस्पेक्ट्स विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी में की।

MDU कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि भारत ही नहीं, पूरे विश्व को सुशिक्षित, कौशल-युक्त पब्लिक हेल्थ प्रोफेशनल्स की आवश्यकता है। स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य जागरुकता समय की जरूरत है। ऐसे में MDU का यह इंस्टिट्यूट ग्लोबल पब्लिक हेल्थ प्रोफेशनल्स तैयार करके एक नया इतिहास रचेगा।

कुलपति जागलान ने कहा कि भारत में आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत पूरे देश में डेढ़ लाख हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स खुलने हैं। ऐसे में MDU इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ साइंस के विद्यार्थियों के लिए रोजगार की बेहतर संभावनाएं होंगी। उन्होंने हरियाणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय, महेन्द्रगढ़ के पूर्व कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ द्वारा तैयार इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ संस्थान संबंधित दस्तावेजों (प्रोपोजल रिपोर्ट) के लिए विशेष आभार जताया।

प्रो. RC कुहाड़ ने कहा कि समाज व राष्ट्र में पब्लिक हेल्थ जागरुकता जरूरी है। MDU द्वारा प्रस्तावित यह संस्थान सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र में नई मिसाल प्रस्तुत करेगा। पब्लिक हेल्थ सिस्टम के सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर देगा। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता पब्लिक हेल्थ विशेषज्ञ, इनक्लेन ट्रस्ट इंटरनेशनल, नई दिल्ली के डॉ. नरेन्द्र कुमार अरोड़ा ने कोरोना महामारी के परिप्रेक्ष्य में पब्लिक हेल्थ के महत्व पर प्रकाश डाला।

सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. नवनीत कुमार धमीजा ने कहा कि रोग तथा महामारी की रोकथाम में पब्लिक हेल्थ इंस्टिट्यूट की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। एकेडमिक ऑफ साइंटिफिक एंड इनोवेशन रिसर्च, गाजियाबाद के निदेशक प्रो. राजेन्द्र सिंह सांगवान ने कहा कि वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकी टूल्स के हस्तक्षेप से महामारी से निपटने का रोडमैप तैयार करना होगा। इस परिप्रेक्ष्य में इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ की भूमिका अहम होगी।

दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. वीके चौधरी ने कहा कि इस प्रस्तावित इंस्टिट्यूट में पब्लिक हेल्थ एजुकेशन को हाइब्रिड मोड में संचालित करना होगा। साथ ही बियोंड द क्लासरूम टीचिंग-लर्निंग से स्किल्ड प्रोफेशनल्स तैयार करने होंगे। संयोजक प्रो. मुनीष गर्ग ने बताया कि प्रस्तावित एवं सामुदायिक स्वास्थ्य क्षेत्र में अहम शैक्षणिक जिम्मेदारी निभाएगा।

Exit mobile version