Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

इंस्टाग्राम की ‘गालीबाज’ महक-परी खाएंगी जेल की हवा, अश्लील इशारे और गाली देकर कमाती थी हजारों रुपये; अब पुलिस ने लिया एक्शन

उत्तर प्रदेश के संभल में अश्लील कंटेंट वाली रील बनाने के आरोप में 3 युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। इनमें संभल की दो सगी बहनें और अमरोहा की एक युवती और युवक शामिल हैं। युवतियों का कहना है- लग्जरी लाइफ जीने और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए अश्लील रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती थीं। इससे हर महीने 30 से 40 हजार रुपए कमाई हो जाती थी।

फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए गाली-गलौज का इस्तेमाल करती थीं। पुलिस ने चारों आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

13 जुलाई को दोपहर में मंसूरपुर चौकी प्रभारी मोहित चौधरी शाहबाजपुर कला गांव में गश्त पर पहुंचे। वहां एक स्थान पर भारी भीड़ लगी थी। उन्होंने ग्रामीणों से इस बारे में पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया- गांव की दो युवतियां “महक परी” नाम की इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील वीडियो पोस्ट कर रही हैं, जिससे बच्चों और महिलाओं पर बुरा असर पड़ रहा। पुलिस जांच में पता चला कि शाहबाजपुर कला गांव निवासी मेहरुल निशा उर्फ परी, उसकी छोटी बहन महक के अलावा अमरोहा निवासी हिना और जर्रार आलम अश्लील रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। SI मोहित चौधरी ने चारों के खिलाफ 13 जुलाई को ही असमोली थाने में FIR दर्ज कराई।मामला दर्ज होते ही दोनों बहनें फरार हो गईं। 15 जुलाई को पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद चंदौसी कोर्ट में पेश किया, जहां जस्टिस आदित्य सिंह ने चारों को जमानत दे दी।

पुलिस के मुताबिक, आलम, महक और परी का दोस्त है, जबकि हिना उसकी गर्लफ्रेंड है। आलम के खिलाफ पूर्व में छेड़खानी का एक मुकदमा दर्ज है, जिसमें उसे जुर्माना लेकर छोड़ा गया था।

महक और परी के पिता किसान हैं। परिवार में माता-पिता के अलावा ये दो बहनें ही हैं। महक-परी 2 साल से रील्स बना रही हैं। दोनों अब तक इंस्टाग्राम पर 546 पोस्ट कर चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख 61 हजार फॉलोअर्स हैं। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा- सोशल मीडिया पर अपनी बात रखना हर व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब यह नहीं कि कानून को तोड़ा जाए। समाज में ऐसे कृत्य बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

Exit mobile version