डा0 आनंद कुमार शर्मा, आयुक्त, नगर निगम, रोहतक।
नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि आज वार्ड नं0 10 की सदस्य श्रीमती मनीषा के प्रतिनिधि श्री सुमित व श्री रमेश बोहर तथा वार्ड नं0 15 की सदस्य श्रीमती अनीता के साथ वार्डो में निरीक्षण कर वार्ड वासियों की समस्याएं सुनी गई। आज निरीक्षण के दौरान सबसे पहले गांव बोहर नालो की सफाई, पार्क में शौचालय बनवाने की मांग, तालाबो की सौन्दर्यकरण, फिरनी के नालो की सफाई, गांव बोहर की बस स्टैंड के नालो की सफाई, पीने के पानी के बुस्टर में नाले का पानी जाने बारे शिकायत, बाबा मस्त नाथ कालोनी के सामने ग्रीन बैल्ट बनाने, गावं गढी बोहर में गरीब बस्ती के लोगे के आने-जाने के लिए रास्त बनवाने तथा सीवर-पानी की सुविधा इत्यादि समस्याओ बारे अवगत करवाया गया। जिस संदर्भ में अधिकारियो को मौके पर निर्देश दिए गए कि गांव बोहर में नालो सफाई की टीम लगाई जाये तथा कल से ही नाला सफाई का कार्य आरंभ किया जाये। तालाबो के सौन्दर्यकरण की योजना तैयार की जाये, पार्क में शौचालय बनाया जाये ताकि यहां भ्रमण करने वालो को किसी प्रकार की असुविधा न हो। गांव बढी बोहर के ग्रीन बैल्ट विकसित करने बारे भी निर्देश दिए गए तथा गरीब बस्ती में रास्ता बनाने के लिए आदेश दिए गए कि रास्ते का रिकार्ड तुरंत चैक करवाया जाये ताकि यहां के वासियो के आने-जाने का रास्ता बनवाया जा सके। इसके पीने के पानी तथा सीवर ऑवरफलो की समस्या के समाधान बारे जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिए गए।
वार्ड नं0 15 में सबसे पहले महिला आश्रम रोड़ का निरीक्षण किया गया जिस दौरान वहां पर बने पीने के पानी के बुस्टर की हालत जर्जर, सीवर ऑवरफलो डेयरियो के कारण फैली हुई गंदगी, ऐलिवेटिड ट्रैक के साथ गंदगी, अवैध कब्जे, गांधी कैम्प मार्किट में अवैध कब्जे तथा सीवर ऑवरफलो, नाले की सफाई, शिव शम्भू पार्क में बैंच रखवाने व चाउमीन चौक पर जाने वाली गली में अवैध कब्जो बारे शिकायत की गई। जिस बारे अधिकारियो को निर्देश दिए गए कि डेयरी संचालको पर सख्ती से कार्यवाही करते हुए उनके चालान किए जाये, रेलवे ऐलिवेटिड ट्रैक के साथ से गंदगी हटवाई जायेे। इसके बाद गांधी कैम्प का निरीक्षण किया गया तथा पाया गया कि दुकानदारो द्वारा सड़क पर अवैध कब्जे किए हुए थे जिनको तुरंत प्रभाव से हटवाने के लिए ऐनफोर्स टीम को मौके पर ही आदेश दिए गए जिस उपरांत टीम द्वारा तुरंत प्रभाव से कार्यवाही करते हुए कब्जे हटवाये गये तथा सामाना भी जब्त किया गया। शिव शम्भू पार्क में निरीक्षण करने उपरांत वहां पर बैच आदि रखवाने के निर्देश दिए गए। साथ में ऐलिवेटिड अंडर पास के चल रहे कार्य का भी निरीक्षण करते हुए आदेश दिए गए कि कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करवाया जाये ताकि यहां से आने-जाने वालो को असुविधा न हो। इसके पीने के पानी तथा सीवर ऑवरफलो की समस्या के समाधान बारे जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान कार्यकारी मंजीत अभियंता दहिया नवीन कुमार धनखड़, भवन निरीक्षण रवि कुमार, कनिष्ठ अभियंता सूर्य धनखड़, विशाल खेड़ा, रमन मलिक, ज्योति इत्यादि व जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एस.डी.ओ. विनित रोहिल्ला, मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!