नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि आज वार्ड नं0 06 के सदस्या श्रीमती नीरा भटनागर के प्रतिनिधि श्री नोरातामल भटनागर के साथ वार्ड में निरीक्षण कर समस्याएं सुनी गई। आज निरीक्षण के दौरान सबसे पहले भिवानी स्टैंड पर बने नाले, प्रताप चौक पर जल भराव की समस्या, चौक एंव पार्क के सौदर्यकरण का कार्य, पीने के पानी व सीवर ऑवरफलो की समस्या बोर अवगत करवाया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियो को निर्देश दिए गए कि प्रताप चौक के बरसाती जल निकासी की योजना पर कार्य करें, रोधे-रोधे पार्क के सौन्दयकण का कार्य भी निगम द्वारा जल्द करवाया जायेगा। इसके अतिरिक्त पीने के पानी व सीवर ऑवरफलो की समस्या के निदान बारे जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिए गए।
वार्ड नं0 17 की सदस्या डिम्पल जैन की उपस्थिति में वार्ड की समस्याओ को नगर निगम कार्यालय में सुना गया जिस दौरान नगर निगम एंव जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। वार्ड सदस्या द्वारा बताया गया कि वार्ड में पीने का गंदा आना, सीवर ऑवरफलो की समस्या, छोटूराम चौक पर मलबे व स्ट्रीट लाईट खराब आदि समस्याओ, चल रहे कार्यो की जल्द से जल्द पूर्ण करवाने, पार्क का सौन्दर्यकरण आदि बारे अवगत करवाया गया जिस संदर्भ में अधिकारियो को निर्देश दिए गए कि छोटूराम चौक से मबलो को तुरंत उठवाया जाये, स्ट्रीट लाईट जल्द से जल्द ठीक करवाई जाये। सीवर ऑवरफलो व पीने के पानी की समस्या के समाधान हेतु जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त अधिकारियो को निर्देश दिए गए है कि फिल्ड में रहे क्योकि उससे वार्ड की समस्याओ का पता चलता है तथा कार्यो की निगरानी सही ढंग से होती है।
आयुक्त महोदय ने यह भी बताया कि सम्पत्तिकर बकायादारो के विरूद्व नगर निगम द्वारा कार्रवाई निरंतर की जा रही है आज नगर निगम की टीम गोहाना रोड़, झज्जर रोड़ आदि स्थानो पर 6 सम्पत्तियो पर सीलिंग की कार्यवाही की गई, जिनका लगभग 22 लाख रूपये से अधिक सम्पत्तिकर बकाया था। नगर निगम की टीम को निर्देश है कि वे सम्पत्तिकर बकायादारो के विरूद्व निरंतर कार्यवाही करें।
रोहतक के वार्ड नं0 06 में निरीक्षण कर जांची व्यवस्था, 17 वार्ड की समस्याओ को सुनकर जल्द समाधान करने के दिए निर्देश

