Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे ताऊ देवीलाल जयंती पर हुड्डा के गढ़ में आज इनेलो की रैली, पहुंचने लगे लोग, ये नेता होंगे शामिल

ताऊ देवीलाल की 112वीं जयंती पर इनेलो के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्ढा  रोहतक में आज रैली करेंगे। पहली बार अभय चौटाला अपने दम पर दम दिखाएंगे। बड़े नेताओं में पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का आना तय है। हालांकि पार्टी ने जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी, राजस्थान के जाट नेता हनुमान बैनीवाल को भी निमंत्रण दिया है। 

नई अनाज मंडी में रैली के लिए तीन बड़े पंडाल लगाए गए हैं। कुर्सियों की जगह गद्दे रखे गए हैं। महिलाओं के लिए अगल पंडाल की व्यवस्था की गई है। वीआईपी पार्किंग व आम लोगों के लिए पार्किंग को अलग रखा गया है। रैली के अंदर 10 बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं। मुख्य मंच पर वीवीआईपी के लिए 12 कुर्सी लगी हैं। साथ में छोटा वीआईपी मंच बनाया गया है, जहां पार्टी के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक व जिला अध्यक्ष बैठेंगे।

Exit mobile version