रोहतक में इनेलो ने वृद्धावस्था पेंशन रोकने व महंगाई सहित अन्य मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जब जिला परिषद के सीईओ ज्ञापन लेने के लिए आए तो इनेलो कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे DC को ज्ञापन सौंपने की मांग उठाई।
जिसको लेकर काफी समय तक जिला परिषद के सीईओ के समक्ष ही हंगामा शुरू हो गया। जब इनेलो कार्यकर्ताओं ने सीईओ को ज्ञापन सौंप दिया तो बुजुर्ग ने इसका विरोध किया। इनेलो कार्यकर्ताओं ने बुजुर्ग को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बुजुर्ग एक नहीं मानी और काफी समय तक हंगामा चलता रहा।
इनेलो कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए। जहां से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। जहां अधिकतर प्रदर्शनकारियों को पुलिस द्वारा गेट पर ही रोक लिया जाता है। लेकिन इनेलो के कार्यकर्ता लघु सचिवालय के अंदर तक पहुंच गए। लघु सचिवालय के अंदर जाकर जब जिला परिषद के सीईओ ज्ञापन लेने के लिए आए।

इनेलो कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे केवल DC को ज्ञापन देंगे। लेकिन DC फील्ड में होने की बात कही। जिस पर इनेलो कार्यकर्ताओं ने डीसी को ज्ञापन सौंपने की जिद की। हालांकि उन्हें समझाने का प्रयास किया और सीईओ ने खुद डीसी तक ज्ञापन पहुंचाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद इनेलो कार्यकर्ता ज्ञापन देने को राजी हो गए।
प्रदर्शन में विनोद कुमार दहिया, समर सिंह मुरादपुर, समरजीत सिंह, मुखत्यार सिंह, देवेंद्र सिंह, करतार सिंह, राजल, राजसिंह, शीला, कुंती, संतोष आदि शामिल हुई। उन्होंने कहा कि जननायक चौ. देवीलाल ने 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए पेंशन योजना शुरू की थी। ताकि बुजुर्गों का मान सम्मान बना रहे। लेकिन वर्तमान सरकार इसे बंद करने का काम कर रही है। जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार परिवार पहचान पत्र में दर्शाई गई आय के आधार पर बुजुर्गों की पेंशन काट रही है। जिसके कारण अब यह पेंशन बुजुर्गों के लिए सम्मान ना रहकर अपमान बन गई है। जिससे जनता में आक्रोश है। पिछले करीब तीन सालों में तीन लाख से अधिक बुजुर्गों की पेंशन काटी जा चुकी है।
