Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में इनेलो-बसपा का गठजोड़: 37 विधानसभा सीट बसपा और 53 इनेलो के हिस्से, अभय चौटाला होंगे सीएम चेहरा

हरियाणा में लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाने इंडियन नेशनल लोकदल ने विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियां शुरू कर दी। इसी साल अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आईएनएलडी और बहुजन समाज पार्टी के बीच गठबंधन हुआ है। इस गठबंधन के तहत आगामी विधानसभा चुनाव में आईएनएलडी 53 तो बीएसपी 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अगर आईएनएलडी और बीएसपी की सरकार बनती है तो अभय चौटाला को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। गठबंधन के तहत ये डील हुई है। दोनों दलों के प्रतिनिधियों ने राजधानी चंडीगढ़ में गठबंधन का औपचारिक एलान किया। आईएनएलडी और बीएसपी के गठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा अभय चौटाला को बनाया गया है।

आईएनएलडी ने अपना खोया हुआ राजनीतिक वजूद बचाने के लिए बीएसपी से साथ गठबंधन करने की पहल की थी। अभय चौटाला ने पिछले सप्ताह ही बीएसपी सुप्रीमो मायावती के साथ नई दिल्ली में मुलाकात की थी। अभय चौटाला ने कहा था कि विधानसभा चुनाव को लेकर हमारा एक सांझा घोषणा पत्र है। एससी एसटी की नौकरियां भरी जाएंगी। जो कोटा खत्म किया गया, उसे वापस दिया जाएगा।

हरियाणा में बीएसपी और आईएनएलडी के बीच तीसरी बार गठबंधन होने जा रा रहा है। दोनों पार्टियों ने सबसे पहले 1996 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन किया था। तब हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से 7 पर आईएनएलडी और बीएसपी ने 3 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में बीएसपी को एक तो आईएनएलडी को 4 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। इसके बाद साल 2018 में इनेलो और बसपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था। अब फिर 2024 के विधानसभा चुनाव के लिए दोनों दल साथ आएं हैं।

Exit mobile version