Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

महंगाई की मार : 18 जुलाई से खाने -पीने की चीज़ो पर बढ़ेगी GST दर

आम आदमी पर महंगाई की मार और पड़ने वाली है. 18 जुलाई से जरूरत की कई चीजें महंगी होने जा रही हैं, जिसकी वजह से आपकी जेब पर और बोझ बढ़ेगा.

देश में लोगों को सोमवार यानी 18 जुलाई से महंगाई का एक और बड़ा झटका लगने वाला है। बीते कुछ दिनों से ही हर किसी वस्तु के दामों में इजाफे का दौर जारी है। गैस सिलेंडर, पेट्रोल डीजल समेत जरूरत की सभी वस्तुओं के दाम आसमान को छू रहे हैं। इसी बीच अब 18 जुलाई से कई जरूरी वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में वृद्धि हो जाएगी। दरअसल जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में यह निर्णय लिया गया है कि कुछ वस्तुओं पर जीएसटी में बढ़ोतरी की जाएगी।

इनमें शामिल है प्रिंटिंग/राइटिंग या ड्रॉइंग इंक, LED लैंप, लाइट्स, साथ ही इनके मेटल प्रिंटेड सर्किट बोर्ड के दाम भी बढ़ जाएंगे। दरअसल अब इन वस्तुओं पर जीएसटी को 12 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी कर दिया गया है।

इन में शामिल है चमड़े के सामान और जूते के निर्माण के संबंध में जॉब वर्क पर जीएसटी की दर को 5 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी कर दिया गया है। वही इसके अतिरिक्त रोड पुल, रेलवे, मेट्रो, अपशिष्ट उपचार संयंत्र, श्मशान घाट पर कार्य अनुबंध की दरें 12 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी कर दी गई है।

Exit mobile version