Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पाकिस्तान पर भारत की एयर स्ट्राइक, हरियाणा में अलर्ट जारी

पहलगाम हमले के विरोध में भारत की बड़ी कार्रवाई की गई है। पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया। कई आतंकी ठिकानों पर बड़ा मिसाइल अटैक किया गया। भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। पाकिस्तान पर हमले के बाद हरियाणा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वायुसेना ने PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक किया। जम्मू के पास पाकिस्तान के JF-17 को भी मार गिराए जाने की सूचना है। कोटली, मुरीदके और बहावलपुर में कई स्थानों पर हमलों की खबर है। 

बताया जा रहा है कि लश्कर-ए-तैयबा के हाफिज सईद के हेड क्वार्टर पर भी मिसाइलें दागी गई है। भारत की कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने LOC पर  भारी गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। वहीं अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) की टीमें लोगों के सामान की चेकिंग कर रही हैं। ट्रेन में बैठे यात्रियों के सामान को भी जांचा जा रहा है।

Exit mobile version