Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Indian Railways: ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी, यात्रा करते वक्त रेलवे देगा आपको ये बड़ी सुविधा

अगर आप भी अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं तो यह खबर आपको खुश कर देगी। अक्सर ट्रेन से यात्रा करते समय यात्री खाने-पीने की वैरायटी और क्वालिटी को लेकर शिकायत करते हैं। पिछले कुछ दिनों में रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी द्वारा गुणवत्ता पर काफी काम किया गया है। अब वैरायटी पर भी काम हो रहा है। यानी अब ट्रेन में सफर के दौरान आपको समोसा, इडली, ब्रेड बटर, ढोकला पोहा से लेकर बर्गर आदि सबकुछ मिल जाएगा।

अभी तक लोग राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों को छोड़कर दूसरी ट्रेनों में खाना पसंद नहीं करते हैं। दूसरी समस्या यह है कि ट्रेनों के पेंट्री कार में सीमित मात्रा में खाने-पीने का सामान उपलब्ध होता है। लेकिन अब जल्द ही आपकी यह परेशानी खत्म होने वाली है। जी हां, ट्रेन में अला कार्टा सामान मिलना फिर से शुरू होने जा रहा है।

मार्च 2020 तक कोरोना काल से पहले विभिन्न रूटों की ट्रेनों में पैन्ट्री कार में हर तरह के व्यंजन जैसे ब्रेड पकोड़ा, पनीर पकोड़ा आदि तैयार किए जाते थे। रेलवे की तरफ से इसे अ-ला-कार्टे आइटम कहा जाता है। कोरोना के दौरान इस पर रोक लगा दी गई थी। अब रेलवे बोर्ड द्वारा मद को फिर से अनुमति दे दी गई है। रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद आईआरसीटीसी की ओर से अला कार्टा आइटम्स का मेन्यू और रेट लिस्ट जारी कर दिया गया है।

Exit mobile version