Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में दागीं एंटी शिप मिसाइलें: LoC पर तीसरे दिन भी पाक ने फायरिंग की; सुरक्षाबलों ने 10 आतंकियों के घर उड़ाए

जम्मू-कश्मीर में पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से घाटी में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

सुरक्षाबलों ने घाटी में पिछले तीन दिनों में 10 आतंकियों के घर ब्लास्ट से उड़ा दिए हैं। कुपवाड़ा के कंडी खास इलाके में अज्ञात हमलावर ने 45 साल के गुलाम रसूल मगरे को उनके घर पर गोली मार दी। मगरे सोशल एक्टिविस्ट थे।

उधर, नौसेना ने अरब सागर में कई एंटी शिप फायरिंग ड्रिल की। खास बात यह है कि इस दौरान दागीं गई मिसाइलों से बहुत दूर तक सटीक निशाना लगाया जा सकता है। नौसेना ने कहा कि वह देश की समुद्री सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।

वहीं, पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन शनिवार-रविवार की दरमियानी रात LoC पर फायरिंग की। ये फायरिंग टूटमारी गली और रामपुर सेक्टर पर की गई। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की है। जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

Exit mobile version