भारत ने एक और बड़ा एक्शन लेते हुए पाकिस्तान के लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम उड़ा दिया है। उस कार्रवाई के बाद अमेरिका भी सहम गया है, उसके दूतावास ने अपने नागरिकों से या तो लाहौर छोड़ने के लिए कहा है या फिर सुरक्षित जगह पहुंचने की नसीहत दी है।
अमेरिका ने लाहौर वाणिज्य दूतावास में रह रहे अपने कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर चले जाने का आदेश दिया है।
अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने निर्देश में कहा है कि ड्रोन विस्फोटों और संभावित हवाई हमले की खबरों के बीच कर्मचारियों को सुरक्षित जगहों पर शरण लेने की सलाह दी जाती है।

