Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

आस्था पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस और तीज की धूम, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां


रोहतक, 14 अगस्त: ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित आस्था पब्लिक स्कूल में आज स्वतंत्रता दिवस और तीज का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दोहरे उत्सव को लेकर स्कूली बच्चों में भारी उत्साह देखने को मिला।समारोह की शुरुआत में स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति और हरियाणवी लोक संस्कृति पर आधारित एक से बढ़कर एक शानदार नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद सभी लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या अनीता शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस और तीज के त्योहार का विशेष महत्व बताया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के गौरव, एकता और अमर शहीदों के बलिदान का प्रतीक है, जिससे हमें राष्ट्रभक्ति की सीख मिलती है। वहीं, तीज का त्योहार हमारे समाज को आपस में जोड़ने और अपनी लोक परंपराओं को जीवित रखने का संदेश देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे शिक्षा के साथ-साथ देश प्रेम और अपनी संस्कृति को हमेशा अपने जीवन में संजोकर रखें।इस रंगारंग कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के सभी शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Exit mobile version