Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में आज पांचवे दिन भी जारी रहा हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन धरना


हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ 0644 GM की तानाशाही कतई सहन नहीं करेगा और जब तक GM रोडवेज रोहतक कर्मचारियों की मांगों समस्याओं का समाधान नहीं करते तब तक यह धारणा अनिश्चित काल तक जारी रहेगा और कल धरने को मजबूत करने के लिए अन्य डिपो से भी कर्मचारी साथी शामिल होंगे और आगे धरने को बड़ा रूप भी दिया जा सकता है।


संगठन जिला प्रशासन रोहतक से मांग करता है रोहतक GM अपनी हठधर्मिता छोड़कर संगठन से बातचीत करके समस्याओं का समाधान करें
संगठन नहीं चाहता कि जनता की सेवाएं प्रभावित हो लेकिन GM की हठ्ठधर्मिता के कारण जनता को परेशान होना पड़ रहा है दिन प्रतिदिन सैकड़ो विद्यार्थी डिपो में शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं लेकिन GM महोदय पिछले 10 दिनों से दफ्तर नहीं पहुंच रहे हैं जिस कारण विद्यार्थियों व यात्रियों की समस्या भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। गांव में रात्रि ठहरा पर चलने वाली बसों को एक लेटर ( बगैर क्लेरिफाई किए) का हवाला देकर बंद कर दिया गया है जिससे रोहतक से गांव में रात्रि ठहराव पर जाने वाली बसें बंद हो चुकी हैं। छात्र छात्राओं, यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है हम जिला प्रशासन से मांग करते हैं की GM महोदय जल्द से जल्द अपने ऑफिस में कर्मचारीयो और यात्रियों की समस्या का समाधान करे। GM जल्द से जल्द रात्रि ठहराव सेवा को पुन बहाल करें

Exit mobile version