SUPVA (Film CIty) Rohtak के छात्र उतरे सड़कों पर Faculty, सिलेबस व कुछ भौतिक मांगो को लेकर कर रहे अनिश्चितकालीन धरना। 94 छात्रों का कॉलेज से काटा नाम। 3 साल से चल रहा संघर्ष।
रोहतक के SUPVA (Film CIty) के शनिवार को सुपवा स्टूडेंट्स यूनिटी ने आयोजित किया “धरने की पाठशाला” का पहला दिन:

- आज पी एल सी सुपवा के छात्र संगठन “सुपवा स्टूडेंट्स यूनिटी” को शांतिपूर्ण धरना करते 2 माह पूरे हो गए है लेकिन प्रशासन कोई जवाब नही दे रहा है।
*विद्यार्थियों का दिन रात धरना प्रदर्शन जारी है - सुपवा स्टूडेंट्स यूनिटी ने पढ़ाई चालू रखने के लिए फुटपाथ पर ही की शुरू “धरने की पाठशाला” की आयोजन/शुरुवात कर दी गई है।आज पहला दिन जिसमे प्रसिद्ध कवित्री सु श्री शुभा पूर्व प्राचार्य गवर्नमेंट कॉलेज सांपला, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यकर्ता ने जेंडर स्टडीज/सेंसटेजेशन की क्लास की

- आज सुपवा स्टूडेंट्स यूनिटी ने माननीय जिला उपायुक्त, रोहतक , मजिस्ट्रेट रोहतक, अतरिक्त जिला उपायुक्त को ई मेल के माध्यम से दरख्वास्त की उनके शांतिपूर्ण धरने के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए जैसे शौचालय, पानी, बिजली, स्वास्थ हेतु डॉक्टर आदि ताकि विद्यार्थियों के स्वास्थ खराब ना हो कल विद्यार्थी नगर निगम से भी दरख्वास्त करेंगे क्योंकि वि वि प्रशासन ने सभी बुनियादी सुविधाओं मुहैया करवाने कोई जवाब नही दिया।
- सुपवा स्टूडेंट्स यूनिटी बीते दिनों माननीय शिक्षा मंत्री, माननीय गवर्नर/ कुलाधिपति के नाम माननीय एस डी एम रोहतक को ज्ञापन सौंपा है। लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है।

*आज सुपवा स्टूडेंट्स यूनिटी ने पोस्टर मेकिंग व गीतों के कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया और भविष्य में ऐसे कलात्मक गतिविधियों चलती रहेगी
