Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में फौजी की भांजी से अश्लील हरकत:विरोध करने पर हरियाणा पुलिस की महिला सिपाही के साथ मारपीट, पति-पत्नी में चल रही अनबन

हरियाणा के रोहतक जिले में एक फौजी ने अपनी भांजी के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर हरियाणा पुलिस की महिला सिपाही के साथ भी मारपीट की। वारदात उस समय हुई, जब भांजी हरियाणा पुलिस की सिपाही अपनी मौसी के पास आई हुई थी। महिला सिपाही का पति भी उसके क्वार्टर में आ गया। दोनों पति-पत्नी की कई महीनों से अनबन चल रही थी।

फौजी ने अपनी पत्नी से भी मारपीट की। पुलिस को दी शिकायत में चरखी दादरी निवासी हरियाणा पुलिस की सिपाही ने बताया कि उसकी ड्यूटी रोहतक में है। इसके कारण वह रोहतक ही रहती है। उसकी शादी 21 नवंबर 2021 को चरखी दादरी निवासी आर्मी के सिपाही के साथ हुई थी। पिछले करीब 6-7 माह से दोनों के बीच अनबन चल रही है, जिसके कारण उसका अपने पति के साथ कोई संपर्क नहीं है।

महिला सिपाही ने बताया कि गुरुवार को वह अपने क्वार्टर में थी। उसकी बहन की करीब साढ़े 17 वर्षीय बेटी भी उसके पास आई हुई थी। इसी दौरान पति क्वार्टर में आया और दरवाजा खटखटाया। जब बहन की बेटी ने दरवाजा खोला तो उसके पति ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकत की, जिसके कारण भांजी चिल्लाने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर महिला सिपाही भी अपने कमरे से बाहर आ गई।

पीड़िता ने बताया कि उसका पति नाबालिग भांजी को डरा धमका रहा था। जब उसने अपने पति को रोकने का प्रयास किया तो मारपीट शुरू कर दी। जब नाबालिग भांजी ने बचाव करना चाहा तो मौसी-भांजी दोनों के साथ गाली-गलौज किया। पूरे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। फोन व आई कार्ड छीनकर फरार हो गया, जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version