Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के गांव में बच्चे से की अश्लील हरकत: आरोपी ने शिकायत करने गई महिला के सिर पर वार करके किया घायल

रोहतक के एक गांव निवासी एक महिला ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसका करीब 7 साल का बेटा है। उनके पड़ोस में रहने वाला करीब 16 वर्षीय लड़का उसके बेटे को कई दिनों से परेशान कर रहा था। जो उसके साथ अश्लील हरकतें करता है। इस घटना के बारे में पीड़ित बच्चे ने अपने पिता को बताया। वहीं जब गली में जाते हुए आरोपी नाबालिग की मां को शिकायत की तो वे दोनों गाली-गलौज करने लगे। जब घर वापस पहुंची तो पीछे से आकर आरोपी ने लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर दिया। जिस कारण सिर में गंभीर चोटें आई।

घायल महिला ने बताया कि आरोपी लड़के की मां ने बेटे को बचाने के लिए डायल 112 पर शिकायत करके अश्लीलता का आरोप लगाया। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। वहीं घायल को उपचार के लिए कलानौर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से सिविल अस्पताल रोहतक रेफर कर दिया। एसपी को दी शिकायत में आरोप लगाया कि जांच अधिकारी भी नाबालिग आरोपी को बचाने के लिए कहती रही। उल्टा उसके पति को ही झूठे केस मे फंसाया जा रहा है। एसपी को शिकायत देने के बाद अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दर्ज की गई है।

Exit mobile version