Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

IND vs UAE: भारत ने जीत के साथ किया Asia Cup 2025 का ‘श्रीगणेश’, 27 गेंदों में यूएई को दी पटखनी

कुलदीप यादव और शिवम दुबे की आग उगलती गेंदबाजी के बाद अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के प्रदर्शन के चलते भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 का विजयी आगाज किया। अपने पहले ही मैच में भारत ने यूएई को 9 विकेट से हराया। शानदार शुरुआत के बाद यूएई की टीम ने 31 रन के भीतर 10 विकेट गंवा दिए। जवाब में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने बैक टू बैक बाउंड्री जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए।

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी यूएई को कप्‍तान मुहम्मद वसीम और अलीशान शराफू ने अच्‍छी शुरुआत दिलाई। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने पहला ओवर किया। शराफू ने इस ओवर में 10 रन जड़ दिए। हालांकि, रन गति पर लगाम लगाने के लिए भारतीय कप्‍तान ने अगला ही ओवर जसप्रीत बुमराह को थमा दिया। बुमराह ने टीम की वापसी कराई।

चौथे ओवर की चौथी गेंद (26 रन) पर यूएई को पहला झटका लगा। बुमराह ने शराफू को बोल्‍ड किया। शराफू ने 3 चौकों और 1 छक्‍के की मदद से 17 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली। इसके बाद पूरी टीम 31 रन पर ढेर हो गई। शराफू के अलावा कप्‍तान मुहम्मद वसीम ने दहाई का आंकड़ा छुआ। उन्‍होंने 22 गेंदों पर 19 रन की पारी खेली। कुलदीप यादव ने उन्‍हें LBW आउट किया। उनके अलावा यूएई का कोई बैटर नहीं चला।

14 महीने बाद टी20 इंटरनेशनल खेल रहे कुलदीप ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्‍होंने 2.1 गेंदबाजी की और 7 रन देकर 4 विकेट चटकाए। शिवम दुबे ने 2 ओवर में 4 रन दिए और 3 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को भी 1-1 सफलता मिली।

Exit mobile version