Asia Cup 2022 का दूसरा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। मैच में इंडिया टीम ने जीत हासिल की है. इंडिया टीम ने पाकिस्तान से T-20 World Cup में हुई अपनी हार का बदला लिया है। इंडिया ने पिछले 8 साल और 12 मैच में एशिया कप में ना हारने का रिकॉर्ड कायम किया है। India Team की ओर से सबसे ज्यादा रन विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने बनाए, पर अंत में जडेजा ने हार्दिक के साथ मिलकर भारत को Asia Cup में जीत दिला दी।
Pakistan Team ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 Over में 147 Run बनाए। इससे पाकिस्तान ने भारत को 148 रन का टारगेट दिया। India ने 19.4 Over में 5 विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया. लेकिन अंत में हार्दिक ने छक्का लगाकर भारत को एक यादगार जीत दिला दी।
India Team में केएल राहुल ने पहले ही Over में अपना विकेट गंवा दिया। उसके बाद विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे विकेट में 46 Balls में 49 Run बनाने के लिए Partnership की। वहीं विराट 35 और रोहित 12 रन बनाकर Out हो गए। फिर India Team से सूर्यकुमार ने चौथे विकेट के लिए जडेजा के साथ 31 गेंदों में 36 रन बनाने की Partnership की। सूर्यकुमार 18 रन बनाकर Out हो गए। उसके बाद हार्दिक पांड्या और जडेजा दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट में 29 गेंदों में 52 रन बनाने की Partnership की। जडेजा Last Over में 35 रन बनाकर Out हो गए।
जब India Team मुश्किल में नजर आ रही थी, तो हार्दिक पांड्या ने अपनी सूझ- बुझ से इंडिया को एशिया कप मैच जिताया। उन्होंने क्रीज पर आकर रवींद्र जडेजा के साथ Partnership की। हार्दिक ने बाल्लेबाजी में 17 गेंदें खेली और 33 रन बनाए।इसमें भारत को 4 चौके और एक विजयी छक्का भी मिला है।
हार्दिक पांड्या ने अंत में भारत को मैच जिताया है। पर रवींद्र जडेजा ने भी 29 गेंदों में 35 रन बनाकर भारत का मुश्किल की घड़ी में साथ दिया है। रवींद्र जडेजा ने बाल्लेबाजो करते वक्त 2 चौके और 2 छक्के लगाए है।

