Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

IND vs NZ: सैमसन और नमन धीर के दम पर भारत ने किया ऐतिहासिक रन चेज, न्यूजीलैंड को रौंदकर स्थापित किया नया कीर्तिमान

नई दिल्ली। संजू सैमसन के दमदार अर्धशतक, बाद में कप्तान श्रेयस अय्यर और नमन धीर की बेहतरीन पारी की वजह से भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 में चार विकेटों से हरा दिया है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 226 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे टीम इंडिया ने 19.4 ओवर में हासिल कर लिया।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स के तूफानी अर्धशतक की मदद से भारत को 226 रनों का लक्ष्य दिया था। भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। फिन एलन और टिम साइफर्ट ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी।

एलन और साइफर्ट ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। एलन ने 24 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली। वहीं साइफर्ट ने 24 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा, डेरिल मिचेल ने 19 गेंदों में 28 रन बनाए।

चार नंबर पर बल्लेबाजी करने आए फिलिप्स ने टीम के लिए शानदार पारी खेली। फिलिप्स ने सिर्फ 27 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने चौथे विकेट के लिए बेवन जैकब्स के साथ 32 गेंदों में 73 रनों की साझेदारी की।

जैकब्स ने तीन छक्कों की मदद से 16 गेंदों में 31 रन बनाए। फिलिप्स ने 40 गेंदों में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन ठोके, जिसकी वजह से न्यूजीलैंड ने 20 ओवर के बाद चार विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली।

इस बार एक और फेरबदल किया गया. अक्षर पटेल को प्रमोट किया गया. उन्होंने निराश नहीं किया. नमन धीर और नितीश कुमार रेड्डी से पहले बैटिंग करने आए अक्षर पटेल ने 14 गेंद में 24 रन बनाए. अंत में नमन धीर ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजी अटैक की धज्जियां उड़ा दीं. कप्तान श्रेयस अय्यर 28 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन नमन धीर ने दबाव को हावी नहीं होने दिया. नमन ने 15 गेंद में पांच चौकों और दो छक्कों की बदौलत नाबाद 42 रन बनाए. नितीश रेड्डी दो रनों पर नाबाद लौटे.

इससे पहले न्यूजीलैंड ने ग्लेन फ्लिप्स की नाबाद 80 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 225 रन बनाए थे. भारत के सभी गेंदबाजों की खूब पिटाई हुई, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छे से उसका बदला लिया. 

Exit mobile version