Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Ind Pak T20 Match: T20 वर्ल्ड कप मे भारतीय शेरों ने किया कमाल, पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया

भारत और पाकिस्तान के बीच आज T20 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला गया। भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को देखने के लिए पब्लिक में भी काफी उत्सुकता रहती है। आज का यह मैच काफी रोमांचक रहा। जहां इस मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही, परंतु विराट कोहली ने शानदार पारी खेली और मैच में टीम इंडिया की जीत की दावेदारी को बरकरार रखा।

भारतीय टीम ने इस मुकाबले में पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया ,विराट कोहली और रविचंद्र अश्विन नाबाद रहे।आज भारत और पाकिस्तान के बीच T20 वर्ल्ड कप मुकाबले मे आखिरी ओवर तक रोमांचक बना रहा। कभी मुकाबले में लगा कि टीम इंडिया पिछड़ती नजर आ रही है तो कभी पाकिस्तान। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए। इस मुकाबले को जीतने के लिए भारतीय टीम को 160 रनों का लक्ष्य दिया गया था। इस मैच में विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने शानदार पारी खेलते हुए 100 रनों से ऊपर की साझेदारी की। विराट कोहली ने 82 रनों की शानदार पारी खेली।

इस मुकाबले में भारतीय टीम के ओपनर कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाए। सूर्यकुमार यादव से भी टीम को काफी उम्मीदें थी। वह 10 बॉल में 15 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं पाकिस्तान टीम की तरफ से इफतीकार अहमद ने 51 रनों की शानदार पारी खेली। वही शान मसूद ने भी 52 रन बनाए। इस मुकाबले में जहां पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फिर भी वह 159 रनों के लक्ष्य तक पहुंच पाई।

Exit mobile version