Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

डेंगू का बढ़ता प्रकोप:लगातार दूसरे दिन मिले 6 नए मरीज, संख्या हुई 62, पीजीआई में मरीजों को बाहर से खरीदने पड़ रहे रैपिड किट

जिले में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को डेंगू के 6 केस मिले। अटायल, नौनंद, घरौंठी, जसिया, रिटौली व शहर में जनता कॉलोनी 1-1 नए केस मिलने के साथ ही अब जिले में अब तक 62 लोग डेंगू का शिकार हो चुके हैं।

इधर, नेहरू कालोनी व प्रेम नगर में ज्यादा डेंगू केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें हाई रिस्क एरिया घोषित कर दिया है। हाई रिस्क घोषित एरिया में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीम ने एंटी लारवा एक्टीविटी चलाकर 70 स्थानों पर लारवा पाए।

टीम ने लोगों को दोबारा लारवा मिलने पर नगर निगम की ओर से चालान काटे जाने की चेतावनी दी। वहीं, पीजीआई, सिविल अस्पताल व शहर के निजी अस्पतालों में डेंगू बुखार पीड़ित मरीजों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। पीजीआई के इमरजेंसी विभाग में ड्यूटी पर मौजूद हेल्थ केयर वर्कर्स बुखार पीड़ित मरीजों का एलाइजा टेस्ट की बजाय बाहर से रैपिड किट मंगवाकर डेंगू की जांच कर रहे हैं। जबकि अस्पताल में रैपिड किट में आने वाली रिपोर्ट प्रमाणिक नहीं मानी जाती है। मरीजों को बाहर से 150 रुपए तक में रैपिड किट खरीदनी पड़ रही है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ईश्वर सिंह ने मरीजों का एलाइजा टेस्ट किए जाने का दावा किया है।

Exit mobile version