देश में कोरोना की रफ्तार फिर तेज हो गई है। कल कोरोना के नए मामलों में कमी के बाद आज फिर इसमें बढ़ोतरी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के आंकड़ों को लेकर अपडेट जारी किया है। मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 1,94,720 नए मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 60,405 लोग ठीक हुए हैं जबकि 442 मरीजों की मौत हो गई।
देश में कल कोरोना वायरस के 1,68,063 मामले आए थे। वहीं, आज 26,657 ज्यादा 1,94,720 रिकार्ड किए गए हैं। कल के मुकाबले आज 26,657 ज्यादा मामले आए हैं।
India reports 1,94,720 fresh COVID cases, 60,405 recoveries & 442 deaths in the last 24 hours
— ANI (@ANI) January 12, 2022
Active case: 9,55,319
Daily positivity rate: 11.05%
Confirmed cases of Omicron: 4,868 pic.twitter.com/8L2XyBQ9NA
कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या अब 9,55,319 हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना के कुल मामले अब 3,60,70,510 हो गए हैं। कुल 3,46,30,536 इससे ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 4,84,655 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। डेली पाजिटिविटी रेट भी 11.05% हो गया है।
भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,61,900 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 69,52,74,380 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं
भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,61,900 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 69,52,74,380 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/I0TknDu7FF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 12, 2022
वहीं, कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रोन भी तेजी से फैल रहा है। देश में ओमिक्रोन के कुल मामले बढ़कर 4,868 हो गए हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,61,900 सैंपल टेस्ट किए गए थे। कल तक कुल 69,52,74,380 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

