Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में इनकम टैक्स अफसर गिरफ्तार:नोटिस के बदले बुजुर्ग से ली 50 हजार की रिश्वत, सीबीआई ने की कार्रवाई

Man in handcuffs

रोहतक जिले में सीबीआई ने रिश्वत लेने के मामले में एक आयकर अधिकारी को काबू किया है। आयकर अधिकारी ने नोटिस के संबंध में रुपयों की मांग की थी। सीबीआई की टीम आरोपी को काबू कर अपने साथ ले गई। टीम आरोपी से मामले में सख्ती से पूछताछ कर रही है।
आयकर अधिकारी की पहचान हेमंत नैन के रूप में हुई। आरोपी हेमंत नैन ने दिल्ली के नेताजी सुभाष पैलेस में 62 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति से 50 हजार रुपए रिश्वत ली थी। आरोपी हेमंत ने अपनी पहचान छुपाने के लिए अपना नाम संजय कुमार बताया था। सीबीआई टीम ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ 9 मार्च को मामला दर्ज किया था।


शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी हेमंत कुमार ने 5 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी, जो बाद में 2 लाख रुपए में मामला तय किया गया। इसमें से 50 हजार रुपए दिल्ली के नेताजी सुभाष पैलेस में लिए गए। वहां सीबीआई ने जाल बिछाया हुआ था, जिसने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

Exit mobile version