शरीर के सारे अंगों तक सारे पोषक तत्व पहुंचाने के लिए रक्त बहुत ही जरुरी भूमिका निभाता है। रक्त शरीर में ऑक्सीजन, हार्मोन, शुगर, फैट को आपके इम्यून सिस्टम तक पहुंचाने में भी जिम्मेदार होता है। इन सभी चीजों के अच्छे तरह के कार्य करने के लिए रक्त का साफ होना भी बहुत ही आवश्यक होता है। अपनी डेली रुटीन में आप कई ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जो खून को गंदा कर सकती हैं या शरीर में विषाक्त पदार्थों की मात्रा को भी बढ़ा सकती है। खून गंदा होने के कारण कई गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। खून को साफ करने के लिए कई लोग एक्सरसाइज, योग भी काफी करते हैं। परंतु आप अपनी डाइट में कुछ बदलाव करके रक्त साफ रख सकते हैं। आज आपको 7 ऐसे फूड्स बताएंगे, जो आपका खून साफ रखने में मदद करेंगे। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में…

1.कॉफी: 

आप कॉफी का सेवन करके अपना खून साफ कर सकते हैं। कॉफी पीने से लिवर के फंक्शन्स में भी सुधार होता है। लिवर खून साफ करने में भी बहुत ही अहम भूमिका निभाता है। 

 2.सेब: 

खून साफ करने के लिए आप सेब का सेवन भी कर सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन को दुरुस्त रखने में सहायता करता है। इसके अलावा शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को भी बाहर निकालने में सेब काफी सहायक होता है। 

3.गोभी: 

आप ब्रोकली, फूलगोभी, ब्रसेल्स स्प्राउट्स जैसी चीजों का सेवन भी कर सकते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ने में भी सहायता करते हैं। यह शरीर के टॉक्सिन्स पदार्थ को नष्ट करने में भी सहायता करती हैं। 

4.ग्रीन टी: 

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए ग्रीन टी भी बहुत ही लाभकारी मानी जाती है। इसमें भी एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह लिवर को स्वस्थ रखने में भी सहायता करती है। इसके अलावा यह शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट को भी कम करने में सहायता करती है। 

5.ब्लूबेरीज: 

आप ब्लूबेरीज का सेवन रक्त साफ करने के लिए कर सकते हैं। ब्लूबेरी भी एंटीऑक्सीडेंट्स का बहुत अच्छा स्त्रोत मानी जाती है। यह आपके लिवर को भी स्वस्थ रखने में सहायता करती है। आप ब्रेकफास्ट में इसका सेवन कर सकते हैं। फ्रोजन ब्लूबेरी का आप सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा दही, स्मूदी या फिर दलिया में मिलाकर भी इसे खा सकते हैं। 

6.मछली: 

मछली में प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से लिवर और किडनी दोनों ही स्वस्थ रहते हैं। लेकिन आप मछली का पर्याप्त मात्रा में ही सेवन करें। 

Note: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि Digital Bhoomi किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!