Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे साइकिल चोरी करने की वारदातो का खुलासा,शामिल रहे आरोपी को चोरीशुदा 27 साइकिल समेत किया गिरफ्तार


रोहतक पुलिस की टीम ने साइकिल चोरी कि वारदातों का खुलासा करते हुये वारदात में शामिल रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना पुरानी सब्ज़ी मंडी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि सैनिक कॉलोनी निवासी अमन की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 08.08.2025 को अमन अपनी साइकिल से सुखपुरा एरिया मे स्थित अपने दोस्त के घर पर आया था। अमन अपनी साइकिल अपने दोस्त के घर अंदर खडी कर घर मे अंदर चला गया। करीब 30 मिनट बाद अमन अपने घर जाने के लिये निकला तो उसे अपनी साइकिल नही मिली। अज्ञात युवक पीछे से अमन की साइकिल चोरी कर मौक़े से फ़रार हो गया।

मामले की जांच प्रभारी पुलिस चौकी सुखपुरा स.उप.नि सन्नी के नेतृत्व में मुख्य सिपाही प्रदीप द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 15.08.2025 को आरोपी प्रदीप पुत्र राजेंद्र निवासी लक्ष्मणपुरी माता दरवाजा रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई। आरोपी से साइकिल चोरी की 27 वारदातो का खुलासा हुआ है। जांच मे सामने आया है कि ज्यादातर साईकल चोरी के संबंध में कोई शिकायत दर्ज होनी नही पाई गई। आमजन से अपील है कि जिस किसी भी व्यक्ति की साईकल हाल ही में चोरी हुई है वो व्यक्ति थाना पुरानी सब्जी मंडी में संपर्क करे।
 
गिरफ्तार आरोपी-
प्रदीप पुत्र राजेंद्र निवासी लक्ष्मणपुरी माता दरवाजा रोहतक अभियोग संख्या:-
अभियोग संख्या 190 दिनांक 08.08.2025 धारा 305 बीएनएस थाना पुरानी सब्ज़ी मंडी

Exit mobile version