Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में पैसों के लेनदेन को लेकर हुई वारदात, ठेके के सेल्समैन से मारपीट करके गल्ले से हजारो रुपए ले गए हमलावर

रोहतक के गांव मदीना में उत्तर प्रदेश के रहने वाले सेल्समैन से मारपीट करने का मामला सामने आया है।उत्तर प्रदेश के हापुड़ के गांव सिमरौली निवासी अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मदीना स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन है। गांव मदीना निवासी सुरेंद्र के साथ उसका पैसे का लेनदेन पर विवाद चल रहा है। जिसके कारण उसने यह झगड़ा किया और मारपीट करते हुए ठेके से रुपए निकाल ले गए।अमित ने कहा कि आरोपी सुरेंद्र ने उससे 15 हजार का मोबाइल फोन व 15 हजार 800 रुपए की शराब ली थी। इसलिए वह सुरेंद्र से 30 हजार 800 रुपए मांगता है, लेकिन आरोपी पैसे देने की बजाए नाजायज दबाव बना रहा है और धमकी भी दे रहा है। ताकि उसे पैसे वापस ना देने पड़े।

उन्होंने बताया कि वह रात करीब 9 बजे शराब ठेके पर बैठा था। इसी दौरान गांव खरकड़ा निवासी रवि ठेके पर आ गया और अंदर बैठ गया। कुछ समय बाद आरोपी सुरेंद्र भी वहां आ पहुंचा। जो रवि से मिलकर अंदर ही आ गया। उन्होंने आते ही झगड़ा कर दिया और अमित के साथ मारपीट करने लगा।

जब अमित ठेके से बाहर निकला तो वहां एक युवक कपड़े से मुंह ढके व डंडा लिए हुए था। तीनों ने मिलकर सेल्समैन के साथ मारपीट की। बचने के लिए सेल्समैन ने शोर किया तो आरोपी वहां से भाग गए। साथ ही ठेके के गल्ले से 62 हजार रुपए भी निकालकर ले गए। जिसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version