रोहतक पुलिस ने 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामलें में आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को कल पेश अदालत किया जायेगा। मामलें की गहनता से जांच जारी है।
        उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), रोहतक श्री रवि खुंडिया ने बताया कि दिनांक 25.03.2025 को बिहार हाल रोहतक निवासी महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर धारा 65(1) बीएनएस व पोस्को एक्ट के तहत थाना शहर रोहतक में अभियोग अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला के पास 3 बच्चे है। महिला ने बताया कि उसकी 10 वर्षीय लड़की ने पेट में दर्द होने बारे बताया। जिसे दिखाने के लिये पीजीआईएमएस रोहतक लाया गया। नाबालिग लडकी को पीजीआईएमएस मे दिखाने पर गर्भवती होने बारे पता चला। जिला पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए पीडिता को हर सुविधा मुहैया कराई गई है। मामले की गहनता से जांच अमल में लाई गई।

पुलिस अधीक्षक रोहतक श्री नरेन्द्र बिजारणिया के आदेशानुसार मामलें की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई। जिसमें प्रभारी सीआईए-1 निरीक्षक कुलदीप सिंह व प्रभारी थाना शहर रोहतक उप.नि. राजकुमार व उनकी टीम को शामिल किया गया। विशेष टीम द्वारा छापेमारी करते हुए दिनांक 31.03.2025 को आरोपी उमेश उर्फ़ रवि निवासी लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश हाल रोहतक को गिरफ्तार किया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नाबालिग लड़की का पिता राजमिस्त्री का कार्य करता है। लड़की की माता मजदूरी करती है। दिन के समय लड़की के माता पिता घर से बाहर काम करने के लिए जाते थे। नाबालिग लड़की के पिता के साथ आरोपी व्यक्ति मज़दूरी का काम करता था। नाबालिग लड़की के माता पिता के काम पर चले जाने के बाद आरोपी पीछे से उसके घर पर आता तथा नाबालिग लड़की के साथ गलत काम करता था। आरोपी व्यक्ति क़रीब एक साल से रोहतक में किराये पर रह रहा है। आरोपी के 3 लड़के 1 लड़की है। आरोपी की पत्नी की करीब 4 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। आरोपी के बच्चे गॉव में रहते है। आरोपी रोहतक में अकेला किराये पर कमर लेकर रहता है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!