Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी से गाली-गलौज मामला: युवकों ने मांगी माफी, बोले- टोन ऐसी है; डांसर ने भी रखा पक्ष

उत्तर प्रदेश के नोएडा में फोटो खिंचवाने को लेकर हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी और दो युवकों के बीच हुआ विवाद अब खत्म हो गया है। कई दिनों तक सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे इस मामले में दोनों युवकों ने डिंपल चौधरी के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और बातचीत के जरिए मामला सुलझा लिया।

युवकों ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि अगर उनकी बात करने की टोन या व्यवहार से डिंपल को ठेस पहुंची है तो वे इसके लिए माफी मांगते हैं। वहीं, डिंपल चौधरी ने भी माना कि उस दिन उनसे भी गलती हुई थी। उन्होंने कहा कि वह परिवार के साथ थीं, अगर अकेली होतीं तो शायद फोटो खिंचवा लेतीं, लेकिन युवकों के बोलने के तरीके से उन्हें गुस्सा आ गया।

इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें डिंपल चौधरी और दोनों युवक साथ बैठकर विवाद पर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। दोनों पक्षों ने साफ किया कि अब उनके बीच कोई विवाद नहीं है और आपसी सहमति से मामले का समाधान हो गया है।

बता दें कि 16 जून को डिंपल चौधरी अपनी बहन के साथ नोएडा के अल्फा मार्केट में खरीदारी करने गई थीं। इसी दौरान दो युवकों ने उनके साथ सेल्फी लेने की इच्छा जताई, लेकिन डिंपल ने मना कर

दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया था। डिंपल ने युवकों से नाराजगी जताते हुए कुछ बातें कहीं, वहीं युवकों ने भी जवाब में टिप्पणी की और वहां से चले गए थे।

16 जून को हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी अपनी बहन के साथ नोएडा के अल्फा मार्केट में खरीदारी करने गई थीं। इसी दौरान दो युवक उनके साथ सेल्फी लेने पहुंचे। डिंपल चौधरी ने फोटो खिंचवाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद युवकों ने मोबाइल कैमरा ऑन कर लिया।

इस बात को लेकर डिंपल चौधरी नाराज हो गईं और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मामला बढ़ने पर धक्का-मुक्की और विवाद की स्थिति बन गई। वीडियो में डिंपल चौधरी युवकों से नाराजगी जताते हुए नजर आईं, जबकि युवकों ने भी जवाब दिया और वहां से चले गए।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया और डिंपल चौधरी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। हालांकि, अब दोनों पक्षों ने बातचीत कर आपसी सहमति से विवाद खत्म कर दिया है।

यूपी के हाथरस में छेड़खानी (कमर छूने) का शिकार हुई हरियाणवी स्टेज डांसर के साथ अब नोएडा में बदतमीजी की गई। नोएडा की अल्फा मार्केड में एक 2 युवक उनके साथ जबरन सेल्फी लेने लगे। जब डांसर ने फोटो के लिए मना किया तो युवकों ने पास आकर मोबाइल कैमरा ऑन कर लिया।

Exit mobile version