होलिका दहन: 24 मार्च को होलिका दहन है ।। प्रातः 9:56 से लेकर रात्रि 11:13 तक भद्रा काल रहेगा ।। भद्रा काल में होलिका दहन निषेध होने के कारण इस दिन होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त रात्रि 11:13 से लेकर 12:27 मिनट तक रहेगा ।। ऐसे में होलिका दहन के लिए शुभ समय कुल 1 घंटे 14 मिनट का रहेगा ।।
होलिका दहन पूजा की विधि :- होलिका दहन की पूजा करने के लिए सबसे पहले स्नान करना जरूरी है ।। स्नान के बाद होलिका की पूजा वाले स्थान पर उत्तर या पूरब दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाएं ।। पूजा करने के लिए गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बनाएं ।। वहीं पूजा की सामग्री के लिए रोली, फूल, फूलों की माला, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी, मूंग, बताशे, गुलाल, नारियल, 5 से 7 तरह के अनाज और एक लोटे में पानी रख लें ।। इसके बाद इन सभी पूजन सामग्री के साथ पूरे विधि – विधान से पूजा करें ।। मिठाइयां और फल चढ़ाएं और फिर होलिका के चारों ओर सात बार परिक्रमा करें ।।
वासुदेव ज्योतिष अनुसंधान केंद्र (पं अनुराग शास्त्री 9812805055,9034017796

