Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कावड़ यात्रा के मद्देनजर रोहतक पुलिस द्वारा यातायात व सुरक्षा के किए जाएगे पुख्ता बंदोबस्त,रोहतक पुलिस द्वारा कावड़ यात्रियो के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देश

22 जुलाई 2024 से हरिद्वार (उतराखण्ड) में कावडियों का मेला शुरु हो गया है। जिसमें हरियाणा से भी काफी संख्या में कावडियें पैदल तथा अपने वाहनों द्वारा हरिद्वार पहुंचते है। पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु गर्ग ने कहा कि सुरक्षा प्रबन्धों के मद्देनजर कावड यात्रा में काफी सामान व वस्तुऔ पर प्रतिबंध लगाया है। यात्रा में जुगाड वाहनों, ट्रैक्टर ट्राली तथा बडे वाहनों पर पुर्णत प्रतिबंध लगाया है। यात्रा के दौरान साउण्ड सिस्टम का प्रयोग वर्जित है। 8 फीट से उँची कांवड व 6 इंच से अधिक की त्रिशुल पर प्रतिबंध है। कांवड यात्रा के दौरान शराब व मादक पदार्थों का परिवहन करना प्रतिबंधित है। यात्रा के दौरान हॉकी स्टीक, बेसबाल बैट, डण्डे, लाठी एवं अन्य अस्त्र-शस्त्र ले जाना प्रतिबंधित है। कावड यात्रा के दौरान एलजीपी सिलेंडर साथ ले जाने पर भी पाबंदी रहेगी। 

 पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु गर्ग ने आगे कहा कि जिला रोहतक में सुरक्षा के पुख्ता प्रबन्ध किए गए है। जिला में लगाए जाने वाले शिविरों को लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेना आवश्यक है। बगैर अनुमति के कोई कावड शिविर नहीं लगाया जाएगा। कावड शिविर मुख्य मार्गों से 100 मीटर दुरी पर लगाए जाए। कावड शिविर संचालको का ब्यौरा, मुख्य सदस्य, वाहनों की किस्म व संख्या की पुरी सूचना एकत्रित की जाएगी। कांवड शिविरों पर काम करने वाले व्यक्तियों की पुलिस तस्दीक की जाएगी। डाक कावड आयोजित करने वाले संगठनों के साथ मीटिंग कर उन्हें सड़क पर व्यवहार व डी.जे. आदि के प्रयोग बारे आवश्यक हिदायतें दी जा रही है। जिला से कावंड लेने जाने वाले लोगो की सूची भी तैयार की गई है। यात्रा के दौरान कावंडिये अपने साथ अपनी पहचान से सम्बंधित दस्तावेज अवश्य साथ रखे।
 रोहतक पुलिस द्वारा मुख्य मार्गों के संवेदनशील ट्रैफिक प्वाईटों को चिन्हित किया गया है। मेले के दौरान प्रभावी ट्रेफिक चैकिंग की जाएगी तथा तेज गति से चलने वाले वाहनों के चालान किए जाएगे। प्रत्येक कांवड शिविर पर आवश्यकतानुसार जिला पुलिस, स्पेशल पुलिस अधिकारी व होमगार्ड की डयूटीयां लगाई जाएगी। आपत्त स्थिती से निपटने के लिए पुलिस लाईन में भी पुलिस बल 24 घण्टे तैनात रहेगा। जिला रोहतक में सुरक्षा प्रबन्ध बढा दिए गए है। सभी प्रभारी थाना यह सुनिश्चित करेगे की कावड शिविर मे समुचित लाईट, पानी व सीसीटीवी कैमरो की व्यवस्था हो। कावडियों के आवागमन वाले मार्गों पर विशेष तौर पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएगे। साइबर सैल द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी व्यक्ति द्वारा आपतिजनक प्रचार, भडकाउ पोस्ट शेयर करता है या सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
 पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा कि सभी थाना क्षेत्र मे उचित स्थानो पर नाकाबंदी कर डाक कावड लेने जाने वाले वाहनो की जांच की जा रही है। वाहनो मे अवांछनीय साम्रगी साथ नही जाने दी जायेगी। साथ ही निर्धारित गति सीमा मे वाहनो को चलाये। असामाजिक व शरारती तत्वो पर कडी निगरानी रखी जा रही है। आमजन से अपील है कि कांवड शिविरों के सम्बंध में किए गए सुरक्षा प्रबन्धों के मद्देनजर पुलिस का सहयोग करे। पैदल कावड यात्री सडक के बाई लाईन में चलेगे। कावड के लिये प्रयोग किये जाने वाले मार्गो पर राइडर/पीसीआर/ईआरवी यातायात को सुचारु रुप से चलाने के लिये पट्रोलिंग व गश्त करेगे ताकि कावडियो व आमजन को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।
Exit mobile version