Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

चंडीगढ़ में कोरोना ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र सुखना लेक के बाद अब रॉक गार्डन और बर्ड पार्क भी बंद

चंडीगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। सुखना लेक के बाद चंडीगढ़ में रॉक गार्डन और बर्ड पार्क भी अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। आपको बता दे कि यहां सिर्फ चंडीगढ़ से ही नहीं बल्कि पंजाब और हरियाणा से भी बड़ी संख्या में लोग घूमने आ रहे थे।

वहीं इन पाबंदियों के बावजूद अगर कोरोना की रफ्तार न रुकी तो नाइट कर्फ्यू और मार्केट्स की टाइमिंग फिक्स करने का फैसला लिया जा सकता है। सोमवार को गवर्नर बीएल पुरोहित की अगुवाई में हुई कोविड वार रूम की मीटिंग में सख्ती बढ़ाने का फैसला लिया गया। अब वीरवार को फिर रिव्यू मीटिंग होगी। जिसमें सख्ती और बढ़ाई जा सकती है।

सुखना लेक में बोटिंग से लेकर हर तरह की गतिविधि रविवार को पूरी तरह बंद रहेगी। हालांकि सोमवार से शनिवार तक कुछ घंटों की छूट दी गई है। सुबह 5 से 9 बजे और शाम को 6 से 8 बजे तक मॉर्निंग एवं इवनिंग वॉक को छूट दी गई है। हालांकि चंडीगढ़ प्रशासन ने कहा है कि अगर लोग कोविड सावधानियों का पालन करेंगे, तभी यह छूट बरकरार रहेगी।

सोमवार को चंडीगढ़ में कोरोना के 75 पॉजिटिव केस मिले। जिसका पॉजिटिविटी रेट 6.91 रहा। ऐसे में चंडीगढ़ प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। चंडीगढ़ में अब एक्टिव कोरोना मरीजों की गिनती बढ़कर 383 हो चुकी है। चंडीगढ़ के हेल्थ सेक्रेटरी यशपाल गर्ग ने बताया कि कोविड के लिए जरूरी दवाओं का स्टॉक खरीदा जा चुका है। चंडीगढ़ के पास 53.8 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उपलब्ध है। फिलहाल हमारी रिक्वायरमेंट 49.5 मीट्रिक टन की जरूरत है। इसके अलावा सभी लोगों के लिए कोविड वैक्सीन का भी पर्याप्त स्टॉक है।

Exit mobile version