Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के नगर निगम के आम चुनाव के दृष्टिïगत मतदाता सूची में संशोधन प्रक्रिया जारी-31 दिसम्बर तक दर्ज करवाए जा सकते हैं दावे व आपतिया

रोहतक, में अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने बताया कि नगर निगम रोहतक के आम चुनाव के दृष्टिïगत मतदाता सूचियों में संशोधन की प्रक्रिया जारी है। जारी अधिसूचना के अनुसार मतदाता सूचियों का ड्राफ्ट प्रकाशित करवा दिया गया है तथा 31 दिसम्बर तक नागरिक दावे एवं आपत्तियां दर्ज़ करवा सकते हैं। नगर निगम के आम चुनाव करवाने हेतु निर्वाचन नियमावली 1978 के अनुसार दावे एवं आपत्तियों के निपटान के लिए जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शालिनी चेतल को रिवाइजिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।


नरेंद्र कुमार ने बताया कि नगर निगम रोहतक के आम चुनाव मतदाता सूची में संशोधन हेतु जारी अधिसूचना के अनुसार वार्ड अनुसार मतदाता सूचियों का ड्राफ्ट का प्रकाशन करवा दिया गया है। अधिसूचना के अनुसार आगामी 31 दिसंबर तक रिवाइजिंग अथॉरिटी को दावे एवं आपत्तियां दी जा सकेंगी तथा रिवाइजिंग अथॉरिटी द्वारा 4 जनवरी 2025 तक दावे एवं आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियों के निपटारे के संदर्भ में 8 जनवरी 2025 तक उपायुक्त को अपील की जा सकेंगी, जिनका निपटारा 11 जनवरी तक करते हुए 15 जनवरी 2025 तक मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।

Exit mobile version