रैपिड एक्शन फोर्स का फ़्लैग मार्च लगातार पांचवें दिन भी जारी है। शनिवार को टीम ने श्री राजीव कुमार सिंह सहायक कमांडेंट के नेतृत्व में निरीक्षक राजबीर सिंह, निरीक्षक राकेश कुमार, निरीक्षक कुलदीप व महिला टीम कमांडर निरीक्षक मीतू कुमारी व थाना पीजीआई एम एस रोहतक पुलिस प्रभारी निरीक्षक प्रमोद गौतम व आई एम टी पुलिस प्रभारी उपनिरीक्षक हवा कौर व पुलिस बल के सदस्यों के साथ थाना पीजीआई एम एस व आई एम टी के एरिया में भ्रमण किया व वृक्षारोपण किया। इसके साथ साथ आई एम टी थानाधिकार क्षेत्र में स्थित मिश्रधातु निगम लिमिटेड (मिधानी),आई एम टी, एशियन पेंट लिमिटेड आदि औद्दोगिक क्षेत्रों का दौरा किया। गौरतलब है कि गृह मंत्रालय भारत सरकार की गाइडलाइन के तहत श्री राकेश कुमार सिंह कमाण्डेण्ट 194 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स के निर्देशानुसार, सी/194 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स की एक टुकड़ी श्री राजीव कुमार सिंह सहायक कमांडेंट के नेतृत्व में रोहतक जिले में पहुंची हुई है।
सहायक कमांडेंट श्री राजीव कुमार सिंह ने बताया कि फ़्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने , जनता में वर्दी के प्रति विश्वास बनाए रखने तथा जनता को भयमुक्त करने के साथ महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने,उनका मनोबल बढ़ाने एवं क्षेत्र में नागरिकों को अपने कर्तव्यों को निर्वाह करने के लिए प्रेरित करते हुए पुलिस पब्लिक के बीच सामंजस्य स्थापित करना है।
