Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के इस ज़िले में राजकीय मेडिकल कॉलेज का राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू ने कुरुक्षेत्र से वर्चुअल किया शिलान्यान

 सिरसा के राजकीय मेडिकल कॉलेज का राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू ने कुरुक्षेत्र से वर्चुअल शिलान्यान किया। इस दौरान सीएम मनोहर भी उनके कार्यक्रम में मौजूद रहे। मेडिकल कॉलेज की आधार शिला रखे जाने से लोगों में खुशी का माहौल हैं। इस मौके पर सिरसा के विधायक एवं पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा ने मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास पर शहरवासियों को धन्यवाद देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मनोहर लाल का आभार जताया। 

पत्रकारों से बातचीत में विधायक गोपाल कांडा ने कहा कि आज का दिन सिरसा के लिए ऐतिहासिक दिन है। एक बड़ी मांग आज पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में इस मांग को उठाया और मुख्यमंत्री से भी इस कॉलेज को शीघ्र शुरू करने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि सिरसा की अरोड़वश धर्मशाला और मेडिकल कॉलेज के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस वर्ष में ही शुरू करने को लेकर आश्वासन किया था और अपने वादे को पूरा किया। विधायक ने कहा कि 539 बिस्तर के अस्पताल और मेडिकल कॉलेज पर करीब 1000 करोड़ से ज्यादा लागत आएगी। सिरसा के 100 किलोमीटर के दायरे में लोगों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा।

Exit mobile version