हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह को लेकर पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा मनोहर सरकार पर हमलावर दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि खेल मंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। जब तक वह इस्तीफा नहीं देंगे, इस मामले की निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। कांग्रेस सरकार के दौरान जब मंत्रियों पर कोई आरोप लगे तो उन्होंने भी इस्तीफा दिया।

पूर्व सीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार मामले को दबाना चाहती है, इसलिए SIT बनाई है। एसआईटी का हरियाणा में इतिहास रहा है कि किसी भी मामले में एसआईटी की जांच सिरे नहीं चढ़ पाई है।

हरियाणा में दो चरणों में संपन्न हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को पूर्व सीएम ने ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि यात्रा को जबरदस्त कामयाबी मिली है। लाखों की तादाद में लोग शामिल हुए हैं। हर वर्ग के लोगों से की राहुल गांधी से मुलाकात की है। किसान, मजदूर, कर्मचारी, पूर्व सैनिक, युवा, बेरोजगार, विद्यार्थी सफाई कर्मी, चौकीदार और सरपंचों समेत कई प्रतिनिधिमंडल राहुल गांधी से मिले हैं।

पूर्व सीएम ने हरियाणा सरकार को दोमुंही बताते हुए कहा कि इस सरकार ने 3 गुना महंगाई, 4 गुना कर्जा, 5 गुना अपराध और 6 गुना भ्रष्टाचार बढ़ाया है। भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने सरपंचों की पावर को कम किया है। ई-टेंडरिंग के जरिए सरपंचों को सरकार दरकिनार करना चाह रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वर्तमान सरकार की कुनीतियों के कारण बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। हाल यह हो चुका है कि बेरोजगारी दर 37% पर पहुंच गई है। यह देश में सबसे बड़ा आंकड़ा है। कौशल रोजगार निगम युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ रहा है। इसका कारण है कि यह भी पीपीपी से जुड़ा हुआ है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की राहुल गांधी पर की गई पप्पू की टिप्पणी पर हुड्डा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जब कोई घबरा जाता है तो वह इस तरह की बाते करते हैं। BJP राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से घबरा गई है। यात्रा जन आंदोलन में तब्दील हो गई। 2024 में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!