हरियाणा में पंचायती राज चुनाव के दूसरे फेज में रोहतक में पंचायत समिति सदस्य व BDC के लिए मतदान जारी है। 6 बजे तक 66.7% मतदान हुआ है। 4 लाख 51 हजार 957 मतदाताओं में से 3,01,440 लोगों ने वोट डाला है।

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गांव संघी में EVM को बदलना पड़ा। जिसके कारण करीब 15-20 मिनट मतदान भी रुका रहा। EVM के बटन में दिक्कत आई। दो बार चेक की दोनों बार में ईवीएम मशीन के बटन में दिक्कत आ रही थी।

इस बीच वार्ड नंबर 13 से जिला परिषद के उम्मीदवार सतीश बहलंम्भिया वोटिंग से पहले मंदिर में पहुंचे। यहां माथा टेकने के बाद वह परिवार के साथ मतदान करने के लिए पहुंचे।

बता दें कि चुनाव के लिए जिले में कुल 529 बूथ बनाए गए हैं। वोटिंग शाम 6 बजे तक जारी रही।

वहीं इससे पहले रात को गांव किलोई में उम्मीदवार के पोस्टरों पर दूसरे उम्मीदवार के पोस्टर लगाने के कारण विवाद हो गया। वार्ड नंबर 6 के उम्मीदवार संजीत ने कहा कि उसके पहले से पोस्टर लगे हुए थे, लेकिन गांव के ही दूसरे उम्मीदवार ने अपने पोस्ट उनके पोस्टर के ऊपर लगा दिए।

जब उन्होंने ऊपर पोस्टर लगाने से मना किया तो विवाद हो गया। इसलिए डायल 112 कॉल करके पुलिस को भी बुलाना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। डायल 112 की पुलिस ने कहा कि अगर इसकी शिकायत करनी है तो सदर थाना पुलिस में करें।

जिला में 529 मतदान केंद्र स्थापित किए है। जिला प्रशासन द्वारा मतदान पार्टियों को इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (EVM) का प्रशिक्षण दिया गया है। एक पोलिंग पार्टी में 4 अधिकारी शामिल किए गए हैं।

पंचायती चुनाव को लेकर कुल 35 पेट्रोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। प्रत्येक पेट्रोलिंग पार्टी को 2/3 गांव या कॉलोनी दी गई हैं। कानून अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर पेट्रोलिंग पार्टी 5 से 10 मिनट के अंदर संबंधित मतदान/स्थान पर पहुंचकर स्थित को संभालेगी। पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा दुष्चरित्र व्यक्तियों/आपराधिक किस्म के व्यक्तियों पर नजर रखेगी। साथ ही वीडियो रिकॉर्डिंग कर काननू के तहत कार्यवाही की जाएगी।

जिला परिषद के 14 वार्डों तथा जिला की 5 पंचायत समितियों के 109 वार्डों के लिए बुधवार को मतदान सुबह 7 बजे से सांय 6 बजे तक होगा। जिला परिषद के 14 वार्डों के लिए 105 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इनमें 58 पुरुष तथा 47 महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है। वहीं जिला की पांचों पंचायत समितियों के सभी 109 वार्डों के लिए 433 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है। इनमें 244 पुरुष तथा 189 महिला उम्मीदवार शामिल है।

ग्राम पंचायतों के सरपंच व पंच पदों के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा। जिला की सभी 142 ग्राम पंचायतों में 1837 वार्ड है। ग्राम पंचायतों के 1837 पंच पदों के लिए 1192 पंच निर्विरोध चुने जा चुके है। जबकि 592 पंचों के लिए मतदान होगा तथा 53 पंच पदों के लिए नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुए है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!