Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

करनाल में नहर में डूबे दो सगे भाइयों का मामले मे छोटे भाई का शव 12 किमी दूर मिला, बड़े भाई की लाश रोहतक से हुई थी बरामद

करनाल में नहर में डूबे दो सगे भाइयों में से अब छोटे भाई मुकुल का शव भी बरामद हो गया है। मंगलवार रात परिजनों को उसका शव मुनक हेड से करीब 12 किलोमीटर दूर अंटा गांव के पास नहर में फंसा मिला। शव की पहचान कपड़ों से की गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवाया और बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

घटना मुनक हेड की हांसी ब्रांच नहर की है। गांव मंगलपुर में ही उसका अंतिम संस्कार होगा। इससे पहले मंगलवार सुबह बड़े भाई विशाल का शव रोहतक के खरैंटी-बैंसी नहर पुल के पास मिला था, जिसे लाखनमाजरा थाना पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए PGI रोहतक भेजा था। विशाल करनाल में एक बैंक में डिप्टी मैनेजर था जबकि छोटा भाई मुकुल एसी मैकेनिक का काम करता था।

Exit mobile version