Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा निकाय चुनाव पर भाजपा की बैठक में आज CM और प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ जारी कर सकते हैं उम्मीदवारों की सूची

शहरी निकाय चुनाव को लेकर हरियाण भाजपा की बैठक में आज सीएम मनोहर लाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़, संगठन मंत्री, प्रदेश प्रभारी भी शामिल होंगे। बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर आखिरी मुहर लगाई जाएगी, जिसके बाद सूची जारी की जा सकती है।

चुनाव नामांकन के लिए अब तीन दिन शेष हैं। यदि भाजपा आज शाम तक सूची जारी करती है तो उम्मीदवारों के पास दो दिन नामांकन दाखिल करने के लिए रहेंगे। निकाय चुनाव में प्रधान पद के लिए एक सीट पर तीन-तीन दावेदारों के नाम आए हैं। भाजपा हाईकमान एक नाम पर आज मुहर लगा देगा।

सीएम मनोहर लाल और प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ सहित अन्य संगठन पदाधिकारियों ने बुधवार को पंचकूला में मीटिंग की थी।। भाजपा निकाय चुनाव सिंबल पर लड़ रही है। इस मीटिंग में अधिकतर सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय हो चुके थे।

भाजपा ने जजपा से अलग होकर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। हिसार में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया कि भाजपा जजपा के साथ मिलकर निकाय चुनाव नहीं लड़ेगी। इसके बाद जजपा ने भी अपने 8 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। आप ने 13 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

Exit mobile version