Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के जिम संचालक हत्याकांड मामले में आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई ,DC-SP से मिले परिजन; बोले- डर के साए में जी रहे,परिजनों ने की सुरक्षा की मांगी

रोहतक के जिम संचालक हत्याकांड मामले में आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जिसके कारण मृतक जिम संचालक के परिजन व परिचित सोमवार को रोहतक के DC व SP से मिलने पहुंचे। इस दौरान परिवार वालों ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिसके कारण वे बेखौफ घूम रहे हैं।

उन्होंने कहा कि परिवार वालों को दोबारा किसी घटना आ अंदेशा भी सता रहा है। जिसके कारण वे डर के साए में हैं। क्योंकि इस हत्याकांड के दो चश्मदीद गवाह भी हैं, जिन्हें जान का खतरा है। इसलिए परिवार वालों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने व परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई। ताकि कोई अनहोनी घटना ना हो।

बता दें कि 17 अप्रैल की रात को न्यू राम नगर कॉलोनी निवासी सुखविंद्र, उसका भाई रविंद्र व मामा बलवान कार में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरा कार में सवार होकर चार बदमाश आए। जिनमें वंश गुलिया व उसके तीन साथी सवार थे। उन्होंने आते ही रास्ता रोककर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने के कारण सुखविंद्र की मौत हो गई और रविंद्र व बलवान घायल हो गया। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार आरोपी वंश गुलिया पीड़ितों का परिचित है और मिलना जुलना था। किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके कारण उसने रंजिशन यह वारदात की है।

मृतक सुखविंद्र के भाई रविंदन ने एसपी को शिकायत देते हुए कहा कि अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अब उनके परिवार को भी जान-माल का खतरा है। जिसके कारण वे डर के साए में जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने जल्द से जल्द शस्त्र लाइसेंस देने की भी एसपी से अनुमति मांगी। साथ ही कहा कि परिवार को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।

Exit mobile version