Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के गांधी कैंप मे एक ढाबे पर बदमाशों ने किया रॉड डंडो से जानलेवा हमला- ढाबा संचालक समेत 4 लोग घायल; पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

YouTube player

रोहतक के गांधी कैंप बाजार में मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे आधा दर्जन युवकों ने ढाबा संचालक बिट्टू चावला व उसके बेटे व उनके कारीगरों पर रॉड व डंडों से जानलेवा हमला बोल दिया। आनन फानन में उन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से उनमे से 3 लोगो को पीजीआई रेफर किया गया व एक अभी भी सिविल अस्पताल में भर्ती है ,जहां उसका इलाज चल रहा है। आर्य नगर थाना पुलिसने मौके पर पहुंच कर तफ्तीश जारी कर दी है।

आपको बता दे कि गांधी कैंप के साथ लगते सर्कुलर रोड के नजदीक पार्क के सामने चावला ढाबा है। ढाबा संचालक के बेटे ने हमे बताया कि कुछ दिन पहले कुछ युवक ढाबे पर आए थे। और नशे की हालत में कारीगरों के साथ गाली- गलौज करने लगे जिसके चलते उनकी आपस में कुछ कहासुनी भी हो गई थी।

इसके बाद अब मंगलवार देर रात तीनों युवक अपने दोस्तों के साथ आए और होटल मालिक बिट्टू चावला, उनके बेटे व कारीगरों पर जानलेवा हमला बोल दिया। शोर सुन आसपास के लोग इकट्ठे होते देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। फिलहाल मामले की सुचना आर्यनगर थाने को दे दी गई है। मामले की तफ्तीश जारी है।

Exit mobile version