Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में बुजुर्ग व्यक्ति को घर में शराब पीने से रोकने के लिए गांव के ही युवकों ने किया हमला, जान से मारने की दी धमकी

रोहतक के गांव मोखरा में 65 वर्षीय ईश्वर ने बहु अकबरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपने घर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव के ही कोकी और राजेश नामक व्यक्ति उसके घर पर आए। वे शराब के नशे में थे। वे उसके बेटे विजय को बुलाने लगे। इसके बाद दोनों व्यक्ति वहीं बैठकर शराब पीने लगे। ईश्वर ने जब उन्हें घर पर शराब पीने से रोका तो उन्होंने उसकी एक नहीं सुनी और उनसे तंग आकर वह घर से बाहर निकल आया।

इसके बाद ईश्वर ने दोनों को उनके घर से जाने के लिए कहा। जिस कारण दोनों गाली-गलौज करने लगे और झगड़े पर उतारू हो गए। उन्होंने लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। वहीं जान से मारने की धमकी भी दी। इस झगड़े में घायल को उपचार के लिए महम के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इधर, मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version