Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में बुजुर्ग महिला को नशीला पदार्थ सूंघाकर जेवरात ले गए स्कूटी सवार तीन बदमाश, मंडी चौक की घटना

  रोहतक में मंडी चौक पर किसी को बेहोशी की नशीला पदार्थ सूंघाकर रुपए और जेवरात ले जाने की घटनाएं आम हो गई हैं। इसी तरह एक घटना गुरुवार को भी सामने आई। आरोपी एक महिला को कुछ सूंघाने के बाद उसके जेवरात ले गए। मंडी चौक पर पास में ही रहने वाली एक बुजुर्ग महिला अपने काम से जा रही थी। कुछ देर बाद उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जमा कर लिया।

उसने बताया कि स्कूटी पर दो युवक और एक युवती आए थे। वह पहले तो बहलाकर सड़क पर एक साइड में ले गए। फिर उन्होंने रुमाल सुंघाया। इसके बाद कानों के टॉप्स और अंगूठी लेकर फरार हो गए। बेहोशी सी खत्म होने पर उन्हें गायब पाया। जेवरात सोने के बने हुए थे। महिला ने अपना नाम नेहा बताया। एक ज्वैलर अमित ने बताया कि इसी चौक पर पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।

यह छटी घटना है। बदमाशों की बाइकों के नंबर तक पुलिस को दिए जा चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बदमाश लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी बिजेंद्र ने बताया कि इस जगह पहले भी ऐसी कई घटनाओं की जानकारी हुई है। लेकिन आज के मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।

Exit mobile version