Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में चोर निर्माणाधीन मकान से 90000 की वायर व फिटिंग के लिए आए सामान को चुरा ले गए, कुल 1.50 लाख की चोरी

रोहतक में चोर एक निर्माणाधीन मकान से लाखों के सामान की चोरी करके ले गए। मकान में फिटिंग के लिए आए 90 हजार के तार के बंडलों सहित पाइप, कॉपर आदि उठाकर ले गए। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। हालांकि अभी तक चोरों का सुराग नहीं लग सका है।

रोहतक के सेक्टर-3 में रहने वाले नवीन से मिली जानकारी के अनुसार वह शहर की ओमेक्स सिटी में नए मकान का निर्माण करा रहे हैं। सुबह मकान पर गए तो उसके दरवाजे व खिड़की टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो सामान गायब था। मकान में फिटिंग के लिए लाखों का सामान पड़ा था। चोर 90 हजार के तार के बंडल, 25 हजार की कॉपर व पाइप सहित अन्य सामान ले गए। कुल मिलाकर चोर मकान से 1.50 लाख रुपए का सामान निकालकर ले गए हैं।

शिकायतकर्ता नवीन ने बताया कि ओमेक्स सिटी में ज्यादातर मकानों में निर्माण कार्य चल रहा है। यहां महीने भर पहले भी एक मकान से इसी तरह लाखों का सामान चोर उठाकर ले गए थे। अभी तक उन चोरों का सुराग नहीं लगा है। मामले में आईएमटी थाना पुलिस का कहना है कि मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। चोरों की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version