Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में चोरों ने फिल्मी अंदाज में दिया चोरी को अंजाम: परिवार को सोते हुए बंधक बनाया, गहने और हजारों का कैश लेकर छत के रास्ते हुए फरार

रोहतक के कलानौर में फिल्मी अंदाज में चोरी का मामला सामने आया है। चोर रात को घर में घुसे और अंदर मौजूद लोगों को बंधक बना लिया। उन्होंने उनके कमरे के गेट पर रस्सी बांध दी ताकि कोइ्र बाहर न निकल पाए। इसके बाद उन्होंने बड़े आराम से चोरी करनी शुरू कर दी। चोर घर से सोना-चांदी के गहने और 45 हजार कैश लेकर फरार हो गए।

हालांकि आवाज सुनकर रात को परिवार वाले भी उठ गए, लेकिन वे दरवाजे पर रस्सी बंधी होने के कारण बाहर नहीं निकल पाए। इसी बीच चोर छत के रास्ते फरार हो गए। बड़ी मुश्किल से परिवार के लोग कमरे से बाहर निकले। घर में सारा सामान बिखरा हुआ था।

कलानौर के देवी मंदिर रोड निवासी जसवंत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे रात करीब साढ़े 10 बजे खाना खाकर सो गए थे। वहीं रात करीब साढ़े 12 बजे के आसपास उन्हें घर में किसी चोर के घुसने की भनक लगी। जसवंत ने बताया कि उसके भाई की पत्नी ने फोन पर इसकी सूचना उन्हें दी।

उन्होंने बताया कि जसवंत अपनी पत्नी के साथ साइड वाले कमरे में सो रहा था और उसके साथ वाली कमरे में कोई नहीं था। वहीं दूसरे कमरे में उसकी मां सो रही थी। जब उन्होंने घर में चोर घुसने की भनक लगी तो वह उठा और चोर को पकड़ने के लिए जाने लगा, लेकिन उनका दरवाजा नहीं खुला।

जसवंत ने बताया कि चोरों ने उनके कमरों के दरवाजों को रस्सी से बांधकर उन्हें कमरों में बंद कर दिया। उन्होंने दरवाजे खोलने का प्रयास किया, लेकिन रस्सी से बंधे हुए होने के कारण खुल नहीं रहे थे। इसलिए उन्होंने काफी प्रयासों के बाद रस्सी को तोड़ने व खोलने में सफल रहे और वे कमरों से बाहर निकल पाए।

जसवंत ने कहा कि जब वे कमरे से बाहर निकले तो एक चोरी वहां से भागता हुआ दिखाई दिया। जो छत के रास्ते भाग गया। उन्होंने चोर का पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे पकड़ने में सफल नहीं हो पाए। उनके अनुमान से चोरी के लिए तीन-चार लोग आए थे और इस घटना को अंजाम दिया।

उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्होंने अपने घर को संभाला, तो पाया कि ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे। उन्होंने अलमारी में रखे आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर अलमारी में रखी 2 सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने की बाली, 4500 रुपए नकदी व अन्य आभूषण चुराकर ले गए।

Exit mobile version